जागरूकता से सुरक्षा की ओर : एचआईवी/एड्स के प्रति विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

जागरूकता से सुरक्षा की ओर : एचआईवी/एड्स के प्रति विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
जागरूकता से सुरक्षा की ओर : एचआईवी/एड्स के प्रति विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

जागरूकता से सुरक्षा की ओर : एचआईवी/एड्स के प्रति विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
जागरूकता से सुरक्षा की ओर : एचआईवी/एड्स के प्रति विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
बगीचा, 28 सितंबर 2026।
सघन प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाए जा रहे एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बगीचा तथा शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा के रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आईसीटीसी काउंसलर श्रीमती सरस्वती बेहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, बचाव तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में आईसीटीसी एमसीटी श्री देवेंद्र पैंकरा ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों एवं इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं एनजीओ से जुड़ी सुश्री कस्तूरी यादव एवं श्री उमेश कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए उन्हें जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद कुमार नेताम ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति सजग एवं जागरूक रहने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एनजीओ की टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन तिग्गा ने सभी अतिथियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, एनजीओ प्रतिनिधियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रभावी एवं सराहनीय रहा।